फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। घर के बंद कमरे में किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मामले में मृतका की मां ने अपने सगे भांजे पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपी भांजे की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दनापुर क्यामपुर निवासी सुरेंद्र रावत की पुत्री मनीषा (15) का शव गुरुवार को उसके घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात खाना खाने के बाद मनीषा कमरे में सो गई थी। गुरुवार सुबह काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो परिवारीजन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

भीतर से कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तुड़वाया तो भीतर मनीषा का शव फंदे पर लटका मिला।
मनीषा की मां ने अपने सगे भांजे पर हत्या करके शव फंदेे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव का कहना है कि शव बंद कमरे में फंदेे पर लटका मिला है। ऐसे में ये हत्या का मामला नहीं लग रहा है।
फिर भी मृतका की मां ने भांजे पर आरोप लगाया है। ऐसे में युवक से पूछताछ के लिए उसकी तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें