बाराबंकी। गत वर्ष की तरह इस बार भी अमर उजाला हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को ‘अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान’ से नवाजेगा।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के सभी बोर्डों के मेधावियों को सम्मानित करने के लिए जिला पंचायत सभागार में शनिवार सुबह समारोह का आयोजन किया गया है।
एसपी अजय कुमार साहनी व सीडीओ (आईएएस) मेधा रूपम सभी मेधावियों को अपने हाथों से प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित करेंगी।
शिक्षा-सत्र 2018-19 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए जिला पंचायत सभागार में शनिवार सुबह 10 बजे समारोह आयोजित होगा।
इसमें एसपी अजय कुमार साहनी व सीडीओ (आईएएस) मेधा रूपम मेधावियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करेंगी। साथ ही वे मेधावियों को आगे बढ़ने के टिप्स भी देंगे।
समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा, बीएसए वीपी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।