फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्त ने किया दुष्कर्म

Fri, 24 Oct 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-10 निवासी तौकीर आलम पर किशोरी को विभूतिखंड स्थित डीएलएफ माई पैड बुलाकर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि आशियाना निवासी किशोरी इंटर की छात्रा है। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात शेयर मार्केट कारोबारी तौकीर आलम से इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों की बातचीत होने लगी। आरोपी ने बुधवार को किशोरी को बहाने से मिलने के लिए विभूतिखंड स्थित डीएलएफ माई पैड स्थित कमरे में बुलाया। आरोप है कि वहां आरोपी ने नशीला पदार्थ देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी के परिजनों को कहीं से भनक लग गई और वे लोग भी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने आरोपी तौकीर को पकड़ लिया। किशोरी बदहवास थी। किसी तरह परिजनों ने जब किशोरी से बातचीत की तो उसने सारी घटना बताई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें