लखनऊ। पीजीआई इलाके में सोमवारशाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बहराइच के कैसरगंज की रहने वाली प्रिया (15) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक भाग निकला।
विज्ञापन
प्रिया वृंदावन सेक्टर दस में परिवार के साथ रहती थीं। सोमवार शाम 7:30 बजे प्रिया कुछ काम से घर से निकली थीं। वृंदावन सेक्टर आठ में वह सड़क पार कर रही थीं। तभी बेकाबू बाइक उनसे टकरा गई। प्रिया छिटक कर दूर जा गिरीं। आनन-फानन लोगों ने प्रिया को एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। (संवाद)