लखनऊ। परिवहन विभाग के चैटबॉट के हेल्पलाइन नंबर को मंजूरी मिल गई है। इसकी मदद से घर बैठे महज एक मैसेज से सभी सेवाओं की जानकारी ले सकेंगे।
परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने चैटबॉट नंबर की शुरुआत की थी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मॉर्थ) ने एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस एक्सेस की अनुमति दे दी है। मॉर्थ ने भी इसे मंजूरी दे दी है। इसके बाद हेल्पलाइन नंबर 8005441222 को जारी कर दिया गया है। भारत सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि नागरिकों की गोपनीयता से जुड़ा कोई भी डाटा साझा नहीं किया जाएगा।