फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसे में किशोर की मौत, शव न सौंपने पर भड़के परिजन, हंगामा

Wed, 18 Nov 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शव न मिलने पर हंगामा करते अंकुश के परिजन।
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर के बाराबिरवा में सोमवार रात सड़क हादसे में उन्नाव के मर्दनखेड़ा पुरवा निवासी अंकुश (17) की मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपने में देरी पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पिता राम गुलाम थारू ने पुलिस पर बड़े बेटे की पिटाई करने का भी आरोप लगाया। वहीं, पुलिस का कहना है कि परिजनों के प्रदर्शन की आशंका के चलते शव उन्हें सौंपने में देरी की गई।
विज्ञापन

राम गुलाम पत्नी किशन कुमारी और छह बेटों मुकेश, रिंकेश, लोकेश, गिरधारी, गुड्डू और अंकुश के साथ बाराबिरवा स्थित मानसरोवर एलडीए मार्केट के सामने फुटपाथ पर रहते हैं। अंकुश के बड़े भाई मुकेश के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9:30 बजे अंकुश कुछ दोस्तों के साथ डिवाइडर पर लेटा था। टॉयलेट जाने के लिए सड़क पार करते समय कानपुर रोड की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक कार लेकर भाग निकला।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता राम गुलाम थारू का आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद भी पुलिस ने शव नहीं सौंपा और खुद दाह संस्कार करने का दबाव बनाने लगी। इससे नाराज परिजन और अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने मुकेश की पिटाई की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक, अंकुश शराब के नशे में दोस्तों से झगड़ रहा था और इसी दौरान कार की चपेट में आ गया। परिजन शव रखकर प्रदर्शन करना चाहते थे। जिन्हें ऐसा करने से रोका गया। एडीसीपी दक्षिणी आर. वसंथ कुमार ने पुलिस की ओर से मारपीट के आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है जो उसे पैतृक गांव ले गए हैं।

शव न मिलने पर हंगामा करते अंकुश के परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें