फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आलमाबाग। आशियाना की शारदानगर योजना स्थित रश्मिखंड कॉलोनी निवासी मो. शाहरुख ने मंगलवार शाम (16) घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शाहरुख ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

शाहरुख भाई सलमान और मां के साथ रहता था। सलमान के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे वह काम से घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। धक्का देकर दरवाजा खोला तो शाहरुख कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शाहरुख को फंदे से उतारकर लोकबंधु अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि किशोर नशे का आदी था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। ऐसे में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें