फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। बीकेटी के आचरामऊ गांव में 32 वर्षीय विवाहिता सुनीता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके पिता ने पति, दो देवरों और भाभी पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

इटौंजा निवासी पीड़ित पिता के अनुसार करीब 15 वर्ष पहले उन्होंने सुनीता की शादी आचरामऊ के एक किसान से की थी। सोमवार रात सुनीता अपने पति के साथ बख्शी का तालाब स्थित आद्या लॉन में गोद भराई कार्यक्रम में गई थी। आरोप है कि वहां से लौटने के बाद देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपियों ने सुनीता की हत्या कर शव जला दिया। सुनीता के दो बेटे हैं। पिता का आरोप है कि शव जलाने के बाद ससुराल वालों ने उन्हें सुनीता के आत्महत्या करने की सूचना दी। जब वह ससुराल पहुंचे तब तक शव जल चुका था।
वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि सोमवार देर रात मोबाइल को लेकर सुनीता और उसके पति में विवाद हुआ था। इसके बाद सुनीता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर बख्शी का तालाब संजय सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से बातचीत हो रही है। एसीपी बख्शी का तालाब अंकित बंसल ने वीआईपी कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण टिप्पणी से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें