फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोबाइल चलाते बेसुध हुआ किशोर, मौत

विज्ञापन
विवेक की मौत पर बिलखतीं बहनें व मां।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के शिवाजीपुरम में विवेक कश्यप (13) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार देर शाम मोबाइल फोन चलाते वक्त वह बेसुध हो गया। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बहन अंजू के मुताबिक विवेक तकरोही में परचून की दुकान पर काम करता था। बुधवार शाम वह फ्री फायर गेम खेल रहा था। अंजू काम पर चली गई। लौटने पर देखा कि विवेक बेसुध पड़ा था। अंजू ने उसका फोन चार्जिंग में लगाया और घर के काम करने लगी। काफी देर तक विवेक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह का कहना है कि परिजनों ने बताया कि किशोर को दो दिन से बुखार था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और फिर मौत हो गई। मामले की जांच की जाएगी। विवेक के पिता की मौत हो चुकी है। मां प्रेम कुमारी और तीन बहनें लोगों के घरों में झाड़ू-पोंछे लगाती हैं।

विवेक की मौत पर बिलखतीं बहनें व मां।

विवेक की मौत पर बिलखतीं बहनें व मां।

विवेक की मौत पर बिलखतीं बहनें व मां।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें