फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोर ने लहराई पिता की बंदूक, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
माल। रहीमाबाद के गदियनखेड़ा गांव निवासी किसान जमील अहमद की लाइसेंसी बंदूक लेकर उनका नाबालिग बेटा घर के बाहर घूम रहा था। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने बंदूक जब्त करने के साथ किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक के मुताबिक किशोर का लाइसेंसी असलहे के साथ वीडियो सामने आया था। जांच में पता चला कि घटना बृहस्पतिवार की है। गदियनखेड़ा मजरे हरदोईया निवासी जमील अहमद का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें