फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोर ने किशोरी को किया ब्लैकमेल, 25 लाख के जेवर ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सैरपुर इलाके में 14 वर्षीय किशोरी को उसके पूर्व-सहपाठी ने दोस्ती के नाम पर झांसा दिया। किशोरी के निजी फोटो व वीडियो हासिल कर ब्लैकमेल करते हुए करीब 25 लाख रुपये के जेवर ऐंठ लिए। जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों ने शनिवार को आरोपी किशोर और उसके पिता के खिलाफ सैरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी के पिता पर इस आपराधिक कृत्य में बेटे की मदद करने का आरोप है।
विज्ञापन



किशोरी के पिता के अनुसार, वह सराफ और बर्तन के व्यवसायी हैं। उनकी 14 वर्षीय बेटी प्राइवेट स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। घर में शादी की तैयारियों के दौरान जेवरों की आवश्यकता पड़ने पर उनकी पत्नी ने अलमारी का लॉकर खोला तो 25 लाख रुपये कीमत के जेवर गायब थे। काफी तलाश के बाद भी जेवर नहीं मिले तो परिजनों ने बेटी से पूछताछ की। शुरू में वह टालमटोल करती रही, लेकिन बाद में उसने सच्चाई बताई।



अक्तूबर से कर रहा था ब्लैकमेल

पीड़ित पिता ने बताया कि जानकीपुरम में रहने वाला बेटी के पूर्व सहपाठी ने कुछ माह पहले उनकी बेटी से दोस्ती की थी। दोस्ती की आड़ में उसने बहाने से किशोरी की निजी तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लिए। अक्तूबर माह से आरोपी किशोर फोटो-वीडियो के नाम पर बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी के कहने पर डरी-सहमी किशोरी ने घर से जेवर निकालकर कई बार में आरोपी किशोर को दे दिए।
विज्ञापन



पुलिस पर समझौता कराने का आरोप

किशोरी के पिता का आरोप है कि बेटी की सारी बात सुनने के बाद वे लोग शिकायत लेकर सैरपुर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने पहले तो समझौता करने की सलाह दी। शनिवार को आरोपी किशोर व उसके पिता के खिलाफ वसूली मांगने का केस दर्ज किया गया। एडीसीपी नॉर्थ गोपीनाथ सोनी का कहना है कि आरोपी किशोर से पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।


वसूले गए जेवर आरोपी ने बेचे

पुलिस के सूत्र बताते हैं कि आरोपी किशोर ने किशोरी से ऐंठे काफी जेवर इधर-उधर बेच भी दिए। किशोरी के पिता का आरोप है कि इस मामले में आरोपी किशोर के कुछ साथी भी शामिल हैं। आरोपी किशोर कक्षा-6 तक उनकी बेटी के साथ एक ही स्कूल में पढ़ता था।
विज्ञापन



ये जेवर आरोपी ने ऐंठे
सोने के चार कंगन, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी बाला, तीन झाला, 10 जोड़ी टॉप्स, 12 अंगूठी, दो लॉकेट, हाफ पेटी, पांच जोड़ी पायल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें