फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध वसूली के खिलाफ दुकानदारों का प्रदर्शन

Mon, 19 Jan 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते दुकानदार व किसान।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के नवीन सब्जी फल मंडी एसीपी कार्यालय के सामने हरदोई रोड किनारे लग रही साप्ताहिक बाजार में अवैध वसूली के कथित मामले के विरोध में रविवार को दुकानदारों के साथ आसपास के किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ओम कालेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित दुकानदार जगदीश, सूरज, रोहित, दिनेश कुमार, कमल, विकास, आकाश राठौर, अहमद अली, जलालुद्दीन, मोहम्मद इमरान सहित 50 से अधिक किसान व दुकानदार मौके पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जैद और सैफ अली बाजार में सब्जी व अन्य दुकान लगाने वाले व्यापारियों से प्रति दुकान 300 रुपये और ठेला लगाने वालों से प्रति ठेला 100 रुपये वसूलते हैं। दुकानदारों का कहना है कि जो किसान या व्यापारी विरोध करता है, उसकी दुकान का सामान फेंक दिया जाता है। इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं दूसरी ओर मंडौली गांव निवासी मोहम्मद वसीम अकरम उर्फ जैद और छंदुईया गांव निवासी फरीद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बेगरिया निवासी अजय रावत उर्फ मिश्रा उनके साथ रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें