लखनऊ। मड़ियांव निवासी महिला ने हर्ष आनंद पर उनकी 14 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने और पीटने का आरोप लगाया है। आरोपी के घरवालों पर धमकाने का आरोप है। महिला की शिकायत पर मड़ियांव पुलिस ने आरोपी हर्ष आनंद और उसके घरवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पीड़िता की मां ने बताया कि सोमवार तड़के चार बजे बेटी सुबह की सैर पर निकली थी। आरोप है कि हर्ष आनंद उसे बहाना बनाकर अपने घर ले गया और दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसने बेटी को पीटा और घटना बताने पर हत्या की धमकी दी। बेटी ने घर पहुंचकर उन्हें पूरी बात बताई। महिला का आरोप है कि शिकायत करने पर हर्ष के घरवालों ने पहले शादी की बात कही, फिर धमकी दी। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।