फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी ने लगाया फंदा, चार पर हत्या का आरोप

Sun, 05 Oct 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नैंसी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के काजी खेड़ा गांव में शनिवार शाम नैंसी रावत (15) ने घर में लगे जाल से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, बंथरा के भदोई गांव निवासी नाना भूपराम ने जमीन-जायदाद के विवाद के चलते दादी, चाचा व अन्य दो पर नैंसी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भूपराम ने बताया कि नैंसी अपनी दादी और चाचा के साथ काजी खेड़ा गांव में रहती थी। नैंसी की मां अनिता की हत्या पहले ही हो चुकी है। नैंसी घर में इकलौती बेटी थी। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि भूपराम ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सभी पहलुओं की जांच कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह और संपति के विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें