फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, होटल में बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
सरोजनीनगर इलाके में रहने वाली 15 वर्ष की दलित किशोरी को उसके दोस्त ने दो नवंबर की रात मिलने के बहाने बुलाया। अपने दो साथियों के साथ किशोरी को स्कॉर्पियो से मड़ियांव स्थित एक होटल ले गया। आरोप है कि होटल में दो युवकों ने किशोरी को दो दिन बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मंगलवार दोपहर आरोपी युवक किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर भाग गए। इस मामले में केस दर्ज करके दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन



पीड़ित की मां के अनुसार उनकी बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा-7 की छात्रा है। करीब डेढ़ माह पहले आगरा एक्सप्रेसवे के पास रहने वाले विमल नाम के युवक से बेटी की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। दोनों में फोन पर बातें भी होने लगीं। दो नवंबर की रात करीब 10 बजे विमल ने बेटी को मिलने के बहाने से घर से कुछ दूर बुलाया। किशोरी जब वहां पहुंची तो विमल के साथ उसके दो साथी पीयूष और शुभम मिश्रा भी मौजूद थे। ये लोग किशोरी को बहाने से स्कॉर्पियो में बैठाकर मड़ियांव के आईआईएम रोड स्थित एक होटल में ले गए। होटल में विमल और पीयूष ने किशोरी से दुष्कर्म किया।


मोबाइल छीन लिया, विरोध पर मारापीटा

किशोरी का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनको जानवरों की तरह पीटा। उनका मोबाइल छीन लिया। धमकाया कि उन लोगों ने उसका वीडियो बना लिया है। यदि उसने किसी से शिकायत की तो वह लोग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
विज्ञापन




घर के पास छोड़कर भागे आरोपी

दो दिन तक होटल के कमरे में कैद किशोरी के काफी गिड़गिड़ाने पर आरोपी उसे मंगलवार दोपहर घर से कुछ दूर छोड़कर भाग गए। घर पहुंच कर किशोरी ने मां को सारी बात बताई। बुधवार को मां बेटी को लेकर सरोजनीनगर थाने पहुंचीं और पुलिस को सारी बात बताई। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो और एसी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। दोनों आरोपी हिरासत में हैं। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि घटना के वक्त शुभम होटल से चला गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें