फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी ने चाचा के घर फंदा लगाकर दी जान

Thu, 05 Nov 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
चिनहट। अयोध्या रोड स्थित कमता में किराये के मकान में चाचा के साथ रह रही 17 वर्षीय रीमा राजपूत ने मंगलवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। वह सीतापुर के थानगांव की निवासी थी।
विज्ञापन

रीमा अपनी मां की मौत के बाद दो साल से दोनों भाइयों के साथ चाचा परशुराम के यहां रहती थी। परशुराम के मुताबिक मंगलवार दोपहर उनकी पत्नी लक्ष्मी मायके सीतापुर के महमूदाबाद गई थी और रीमा के दोनों भाई बुआ के घर गए हुए थे। वह डाला चलाने गए थे। करीब तीन बजे घर लौटने पर उन्हें कमरा अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो रीमा का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका पाया। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। घरवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें