फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश में ढही झोपड़ी, किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। क्षेत्र के गदियाना गांव में बुधवार रात हुई तेज बारिश के कारण झोपड़ी ढहने से रिंकी (16) की मौत हो गई। रिंकी भी मां भी मलबे के नीचे दबकर चोटिल हो गईं।
विज्ञापन

रिंकी के पिता गोकुल प्रसाद मोहनलालगंज थाने में चौकीदार हैं। बुधवार रात वह थाने में ड्यूटी पर गए थे। झोपड़ी में उनकी पत्नी बिंदादेई और बेटी रिंकी सो रही थीं। रात करीब 12 बजे बारिश के दौरान झोपड़ी भरभराकर गिर गई। इसमें बिंदादेई और बेटी रिंकी मलबे में दब गईं। चीख-पुकार सुन ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबी मां-बेटी को किसी तरह बाहर निकाला, पर तब तक रिंकी मौत हो चुकी थी। रिंकी इंटर की छात्रा थी।
उजड़ गया पूरा परिवार
बेटी की मौत से पिता गोकुल प्रसाद टूट गए। 14 माह पहले उनके बेटे अमरीश की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटी रिंकी ही बुढ़ापे का सहारा थी, लेकिन बेटी की मौत से यह सहारा भी छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें