लखनऊ। पारा निवासी पैरा बैडमिंटन दिव्यांग खिलाड़ी ने सहपाठी युवती और उसके साथी पर घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह एमऐड की छात्रा हैं। वह विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ी हैं। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसकी सहपाठी भक्ति गर्ग ने उनके निकाह को लेकर ग्रुप पर अभद्र टिप्पणी की थी। आरोप है कि विरोध जताने पर दो अगस्त की रात भक्ति गर्ग साथी राकेश के साथ उनके घर आ धमकी। आरोपियों ने उन्हें पीटा और भाग निकले। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।