मलिहाबाद। रहीमाबाद के सुरगौला गांव में शुक्रवार सुबह 14 वर्षीय छात्रा शेजल ने गलती से चूहे मारने की दवा खा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। शेजल मनकौटी गांव स्थित जावेद अली इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा थी।
शेजल के पिता रामपाल ने बताया कि उसे सिर दर्द हुआ था। उसकी मां जानकी ने उसे रसोई में रखे डिब्बे से दर्द की दवा लेने के लिए कहा। वहां दर्द की दवा के पास ही चूहे मारने की दवा की पुड़िया रखी थी। शेजल ने सिर दर्द की दवा समझकर गलती से उसे खा लिया। सुबह करीब 7:30 बजे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे निजी अस्पताल और फिर सीएचसी मलिहाबाद ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों ने इस मामले में कोई आरोप नहीं लगाया है।