फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई रिक्शा पलटने से साइकिल सवार किशोर की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट। कश्यप मार्केट के सामने बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में साइकिल सवार एलमन अली (12) उसकी चपेट में आ गया और उसकी दबकर मौत हो गई। ई रिक्शे पर शटरिंग का सामान लदा था।
विज्ञापन



चिनहट के सरायशेख, सतरिख रोड निवासी एलमन अली (12) बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे सतरिख रोड स्थित कश्यप मार्केट के सामने से साइकिल से जा रहे थे। कश्यप मार्केट के सामने सड़क पर बने गड्ढे की वजह से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई रिक्शे पर लदा शटरिंग का लोहे का एंगल एलमन के सिर पर जा लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से ई रिक्शा चालक हरद्वारी घायल किशोर को चंदन अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि ई रिक्शा चालक हरद्वारी को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें