फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर आई किशोरी गायब, अपहरण की काॅल से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन के घर आई किशोरी संदिग्ध हालात में लापता, अपहरण की फोन कॉल से मचा हड़कंप
विज्ञापन

गोमतीनगर में किशोरी संध्या पाठक बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिवारीजन उसकी खोजबीन कर रहे थे कि शुक्रवार शाम किसी ने उसकी मां सुनीता के मोबाइल नंबर पर कॉल करके किशोरी के कब्जे में होने की बात कही।
यह सुनते ही परिवारीजनों के होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर का कहना है कि जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी, उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्नाव के अजगैन निवासी सुनीता पाठक की बड़ी बेटी पूजा यहां चिनहट के उत्तरधौना में रहती है। उनकी बेटी संध्या और आरती कुछ दिन पहले पूजा से मिलने उसके घर आई थीं।
पूजा को एक परिचित की शादी में जाना था इसलिए वह दोनों बहनों को विशालखंड निवासी रिश्तेदार जीतेंद्र द्विवेदी के घर पर छोड़ आई। बृहस्पतिवार शाम संध्या और आरती घर के पास ही पार्क में खेल रही थीं तभी संध्या गायब हो गई।
आरती ने उसे आसपास तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चला। परेशान परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। सुनीता का कहना है कि शुक्रवार शाम किसी ने उसे फोन कर संध्या का अपहरण करने की बात ही तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

फोन करने वाले ने कहा कि अब संध्या कभी वापस नहीं आएगी। जो कर सकती हो कर लो। सुनीता का कहना है कि फोन करने वाले ने उसे उन्नाव के सोनिक रेलवे स्टेशन के पास होने की जानकारी भी दी।
मामला पुलिस के पास पहुंचा तो मोबाइल नंबर की पड़ताल शुरू हुई। सुनीता का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें