लखनऊ। श्री अग्रवाल समाज की ओर से गोमती नगर के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रेक्षागृह में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समाज के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल व महामंत्री पवन अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण व आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान गीत-नृत्य, नाटक व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों और बड़ों ने सभी का मन मोह लिया।
समाज के उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि रुद्रांश, कनिष्का, सात्विक व द्रुति ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। अनीषा व सुषमा ने गीत गया। अर्पिता व स्वरा ने सोलो डांस से मन मोहा। आंचल, नूपुर, तरूणिमा, रीतू, बिंदु, वंदना श्वेता ने द्रोपदी नाटक का मंचन किया। भरतनाट्यम कलाकार गिन्नी सहगल ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल व डिवाइन इंस्टीट्यूट के बच्चों ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। आशी ग्रुप के नृत्य प्रदर्शन के साथ ही अंजू, अनुराधा ,ऋतु, वंदना ने ओल्ड वर्सेज न्यू थीम पर मनमोहक नृत्य किया। नीतू, रचना, नूपुर, तरूणिमा, ऋतु, वंदना, बिंदु, प्रतिमा ने डांडिया किया। आंचल, वंदना ,अंजू, अनुराधा, रचना, नीतू, वंदना, तरुणिमा, प्रतिमा ने सावन के गीत सुनाए।
आशीष अग्रवाल ने अंत में चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना... सुनाकर समापन किया। प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व उपहार दिए गए। इस मौके पर मुख्य संरक्षक सुरेश अग्रवाल, संरक्षक रवीश अग्रवाल, गोविंद प्रसाद लाट, राकेश गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, रीता मित्तल, सुप्रिया अग्रवाल, आंचल गोयल, उमेश मित्तल (पूर्व आईएएस), बृजमोहन अग्रवाल, केके अग्रवाल, महेश मित्तल, उमाशंकर हलवासिया, गिरजा शंकर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल, आदेश अग्रवाल और अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।