फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट: तकनीकी दिक्कत के बाद अब हालात सामान्य, विमानों की आवाजाही शुरू

Sun, 15 Jan 2017 11:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर राडार में आई तकनीकी दिक्कतों को सुधार लिया गया है, जिसके बाद विमानों की आवाजाही सामान्य ढंग से शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद इंडिगो की फ्लाइट हैदराबाद से लखनऊ रवाना हो गई जो कि सुबह लैंड हुई।

वहीं, दिल्ली से लखनऊ की फ्लाइट 6E-6612 दिल्ली से रवाना हुई और सुबह 8.30 बजे लखनऊ के एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

इसके पहले, राडार में अचानक आई तकनीकी खराबी से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को विमानों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। लखनऊ पहुंचे विमान लैंडिंग नहीं कर सके और हवा में ही मंडराते रहे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक राडार में दोपहर करीब 3 बजे राडार में तकनीकी खामी आ गई। आनन-फानन में इंजीनियरों की टीम पहुंची और जांच की। पता चला कि विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ में मदद करने वाले ‘डॉप्लर वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी डायरेक्शनल रेंज’ में खराबी से यह दिक्कत पैदा हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें