लखनऊ। सऊदिया एयरलाइंस की जेद्दा जाने वाली उड़ान (एसवी 893) में मंगलवार तड़के अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे विमान उड़ान नहीं भर सका और रनवे से वापस लौट आया। रात 2:30 बजे की इस उड़ान में 275 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विमान चालक को रनवे पर तकनीकी गड़बड़ी का संदेह हुआ। उसने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी। इसके बाद विमान को टैक्सी वे के रास्ते एप्रन पर लाया गया। अभियंताओं के दल ने विमान की जांच शुरू की। हालांकि काफी समय बीतने के बाद भी खराबी दूर नहीं हो सकी है। फिलहाल 20 यात्री अपने घर लौट गए हैं। शेष यात्रियों को एक अतिथिगृह में ठहराया गया है। अभियंताओं का दल अभी भी खराबी दूर करने में जुटा है।