फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़, भाई को पीटा, पुलिस के सामने धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़, भाई को पीटा, सिपाहियों के सामने धमकाया
विज्ञापन

- गोमतीनगर में शराब के नशे में धुत पांच दबंगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
- गुडंबा थाने में जानकीपुरम की पीड़िता ने भी छेड़छाड़ के आरोप में किया केस
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गोमतीनगर में बुधवार रात शराब के नशे में धुत दबंगों ने घर के सामने रहने वाली युवती से छेड़छाड़ व अभद्रता की। युवती के मौसेरे भाई ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। परिवारीजनों से सूचना पाकर दो सिपाही मौके पर पहुंचे तो दबंग उनके सामने ही धमकी देते हुए भाग निकले। युवती के परिवारीजनों ने मुरारीलाल, पिंटू, सचिन समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके अलावा जानकीपुरम निवासी महिला ने गुडंबा थाने में पांच लोगों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गोमतीनगर इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि पीड़िता और मुरारीलाल, पिंटू व सचिन के बीच बुधवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद शराब के नशे में धुत होकर तीनों अपने दो साथियों को लेकर पीड़िता के घर पहुंच गए और अभद्रता व छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसका मौसेरा भाई वहां आ गया। उसने दबंगों का विरोध किया। इससे गुस्साए दबंगों ने पीड़िता व उसके मौसेरे भाई को पीट दिया। शोरगुल सुनकर पीड़िता की मां व अन्य परिवारीजन आए तो उनकी भी पिटाई की। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने उसकी मां की सोने की चेन लूट ली। पुलिस कंट्रोलरूम से सूचना पाकर दो सिपाही मौके पर पहुंचे तो दबंग उनके सामने ही धमकी देते हुए चले गए। इंस्पेक्टर ने मामले की जांच की बात कही है। इसी तरह जानकीपुरम निवासी महिला ने पांच लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए गुडंबा थाना में केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं। इलाके में रहने वाले राज सिंह, अंकित सिंह, दीपक, सनी श्रीवास्तव और सौरभ उसे परेशान करते रहते हैं। आते-जाते अश्लील टिप्पणी व छेड़छाड़ करते हैं। उन्होंने नजरअंदाज किया तो आरोपियों के हौसले बढ़ गए और वह फोन कॉल्स व अश्लील मेसेज भेजकर परेशान करने लगे। उनके परिवारीजनों से शिकायत की तो गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें