फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की तलाश में टीमें गठित

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ।
विज्ञापन

विकासनगर इलाके में रहने वाली इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस भागे आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। आरोपी युवक व युवती की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। खास बात ये है कि आरोपियों के साथ मौजूद युवती के बारे में पुलिस को सुराग नहीं मिल सका है।
लिफ्ट देने के बहाने कार सवार युवकों और एक युवती ने 15 अक्तूबर की रात छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाया था। पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की है। पुलिस का कहना है कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है। छात्रा के बयान दर्ज किए जाएंगे। जल्द ही आरोपी युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में आरोपियों पर चाय में नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 18 वर्षीय इंटर की छात्रा 15 अक्तूबर को घरवालों से नाराज होकर निकली थी। वापस घर आने के बाद वह दोबारा निकल गई। इसी दौरान रात में आरोपियों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया था। इसके बाद एक फ्लैट पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी अंशुमान, जुनैद और शिवांश व एक युवती के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद सर्वोदयनगर निवासी जुनैद और महानगर निवासी अंशुमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अंशुमान एक निजी विवि में एलएलबी का छात्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें