लखनऊ। राजधानी में सरकारी जमीन पर कब्जा और अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए टीमों का गठन किया गया है। इसमें नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीमें रहेंगी। मंडलायुक्त ने दोनों टीमों के वरिष्ठ प्रभारी व प्रभारी नियुक्त किए हैं।
दरअसल, कई महीनों से अवैध कब्जों की शिकायत पर मंडलायुक्त कई तहसील क्षेत्रों का निरीक्षण कर चुकी हैं। लेखपाल से लेकर नगर निगम के तहसीलदार को निलंबित भी किया जा चुका है। अफसरों को निर्देश हैं कि सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जों को हटाकर कार्रवाई करें। मंडलायुक्त ने नगर निगम की टीम के लिए वरिष्ठ प्रभारी अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह व प्रभारी संपत्ति अधिकारी संजय यादव को बनाया है। वहीं, एलडीए की टीम के लिए वरिष्ठ प्रभारी संयुक्त सचिव अर्जन सुशील प्रताप सिंह और प्रभारी तहसीलदार विराग रवरिया को नियुक्त किया है।