फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉक्टरों को 28 जुलाई से पहले करना होगा जॉइन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एनएचएम के जरिये मिले डॉक्टरों को जॉइन करने के लिए 28 जुलाई तक का मौका दिया गया है। इसमें एक डॉक्टर अपनी सेवाएं देने के लिए शनिवार को सीएमओ ऑफिस पहुंच भी गए। अफसरों का कहना है कि अन्य डॉक्टरों का मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें जल्द जॉइन कराया जाएगा।
विज्ञापन

विशेषज्ञ न होने से अस्पतालों में जांच का संकट खड़ा हो गया है। मरीजों को निजी केंद्र जाना पड़ रहा था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद एनएचएम की बिड के जरिये लखनऊ को 30 विशेषज्ञ चिकित्सक दिए गए हैं। इनमें छह रेडियोलॉजिस्ट हैं। बेहोशी, ईएनटी, जनरल सर्जन के एक-एक डॉक्टर मिले हैं। पांच फिजिशियन, सात गाइनकोलॉजिस्ट, पांच बाल रोग विशेषज्ञ, दो अस्थि रोग विशेषज्ञ, एक-एक माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट व पैथोलॉजिस्ट मिले हैं।
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि शनिवार को एक सर्जन जॉइन करने आए थे। उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। बताया कि डॉक्टराें के जॉइन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई है। इससे पहले सभी डॉक्टरों को अपने दस्तावेज सीएमओ ऑफिस में जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें