फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : दवा और ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए हर जिले में बनाई जा रही हैं टीमें

Sun, 25 Apr 2021 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

  • अब तक की कार्रवाई में कालाबाजारी करने वाले 42 लोगों को किया गया है गिरफ्तार
विज्ञापन
ऑक्सीजन संकट... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यूपी के हर जिले में टीमें बनाई जा रही हैं। इन टीमों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें जो दवाओं व ऑक्सीजन की कालाबाजारी या जमाखोरी कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुसार निजी क्षेत्र के 55 चिकित्सालयों को कोविड संक्रमित रोगियों को अपने खर्चे पर इलाज के लिए अधिकृत किया गया है। 

विज्ञापन


उधर, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी को काबू करने के लिए हर जिले में इस तरह की टीमें बनाई जा रही हैं। कुछ टीमें सक्रिय भी हो गई हैं और कार्रवाई भी कर रही हैं। यही वजह है कि अब तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापामारी कर 42 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो दवा व ऑक्सीजन की कालाबजारी में लिप्त थे।

उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश भर में हुई कार्रवाई के दौरान 239 ऑक्सीजन सिलेंडर और 688 रेमेडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। इन लोगों के पास से 9 लाख 22 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अलग-अलग जिलों ने कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर भी जारी किया है जिस पर शिकायत करने वालों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे। 
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में 90 हजार कंटेनमेंट जोन
एडीजी ने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग 90 हजार कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यह 1260 थाना क्षेत्रों में बने हैं। इन कंटेनमेंट जोन में 8 लाख 48139 मकान हैं, जिसमें 42 लाख 70 हजार से अधिक जनसंख्या है। उन्होंने बताया कि इन कंटेनमेंट जोन में एक लाख 9 हजार 666 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। 29 हजार 999 पुलिस कर्मियों की इन कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी पर लगाया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें