फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के ऑक्सीजन प्लांट द्वारा होम आइसोलेशन मरीजों के परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है

विज्ञापन
नादरगंज में प्लांट पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेने वालों की लगी लाइन। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
सरोजनीनगर के नादरगंज स्थित मुरारी ऑक्सीजन गैस प्लांट पर सुबह पांच बजे से ही सिलेंडर लेने वाले करीब 100 लोगों की कतार लग गई थी।
विज्ञापन

इसमें कुछ निजी अस्पताल के कर्मचारी थे तो कुछ होम आइसोलेशन के मरीज के परिवारीजन थे। यहां सिलेंडर के लिए दिनभर भीड़ लगी रही।
सरोजनीनगर के शांति नगर निवासी सतीश कुमार पटवा ने बताया कि उनके एक परिचित होम क्वारंटीन हैं। इसके लिए वह सुबह नौ बजे से ही लाइन लगाकर खड़े हैं, लेकिन शाम पांच बजे तक सिलेंडर नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इसी तरह गौरी निवासी दीपक गौतम के मुताबिक उनके पिता होम क्वारंटीन हैं। सुबह आठ बजे से लाइन में लगने के बावजूद शाम तक सिलेंडर नहीं मिल सका।
इसी तरह सुभाष ने बताया कि सुबह 5:30 बजे से ही आ गए थे, काफी घंटे बाद भी प्लांट के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा कोई सही जवाब नहीं दिया गया।
वहीं, किंग मेडिकल सेंटर अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि अस्पताल में 14 संक्रमित भर्ती हैं। लेकिन सुबह से लाइन में लगने के बाद भी चार बजे तक पांच सिलेंडर नहीं मिल सके। प्लांट के गेट पर मौजूद कई लोगों का आरोप था कि ऊंची पहुंच वालों को ही सिलेंडर मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें