फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छुट्टी के दिन झटपट हुआ आधार कार्ड में संशोधन

विज्ञापन
जीपीओ में खुला आधार केंद्र।
विज्ञापन
लखनऊ। डाक विभाग रविवार को भी आधार कार्ड बनाने और संशोधन का काम कर रहा है। इसी के तहत रविवार को हजरतगंज स्थित जीपीओ परिसर में 70 से अधिक लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। छोटे बच्चों के नए आधार कार्ड बनाने का काम सबसे ज्यादा हुआ।
विज्ञापन


चिनहट से पहुंचे महेश कुमार ने पांच वर्षीय बेटी नीतिका का नया आधार कार्ड बनवाया। महेश राजकीय कर्मचारी हैं और ड्यूटी के कारण छुट्टी न मिलने से वह बेटी का आधार कार्ड नहीं बनवा पा रहे थे। रविवार को उन्होंने तुरंत आकर आधार कार्ड बनवाया।
वहीं, आयुषी सिंह आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए जीपीओ पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह दो दिन पहले भी आई थीं, लेकिन भीड़ की वजह से काम नहीं हो पाया था। रविवार को महज 30 मिनट में काम हो गया।
विज्ञापन

चीफ पोस्टमास्टर केआर स्वामी ने बताया कि जीपीओ में आधार कार्ड संशोधन के लिए काउंटरों की संख्या बढ़ा दी गई है। रविवार के दिन भी सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं, सहायक अधीक्षक डाकघर शोभनाथ यादव के अनुसार, अलीगंज, चौक, आवास विकास, आलमबाग, राजेंद्रनगर, गोमतीनगर और इंदिरानगर में भी रविवार के दिन आधार संशोधन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें