फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टीम मेजेंटा व स्यान ने जीते क्रिकेट मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नीरू कपूर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (एसएआर ट्रॉफी) में रविवार को खेले गए मुकाबलों में टीम मेजेंटा, स्यान ने जीत हासिल करते हुए पूरे अंक बटोरे। एसएमआर स्टेडियम पर खेले गए पहले मुकाबले में टीम मेजेंटा ने टीम ग्रीन को 46 रनों से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम मेजेंटा ने 75 रन बनाए। जवाबी पारी में टीम ग्रीन की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। टीम सात विकेट के नुकसान पर महज 29 रन ही बना सकी। मेजेंटा टीम के दियान खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। कैवल्य ने दो विकेट चटकाए। ब्लेज विलो मैदान पर खेले गए मुकाबले में टीम स्यान ने टीम टील को सात विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेाजी करने उतरी टीम टील ने पांच विकेट खोकर 102 रन बनाए। स्यान की ओर से गेंदबाज मनोमय गुप्ता ने तीन विकेट झटके। टीम स्यान ने देवांश राय के 33 रनों की बदौलत तीन विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें