फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टीम गोल्ड और यलो ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुंबई ने असम को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से करारी मात देते हुए अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में जीत से आगाज किया। एलीट ग्रुप के तहत प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में केरल ने उत्तराखंड को 16 रन और आंध्र प्रदेश ने झारखंड को एक विकेट से हराते हुए पूरे अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में असम ने पहला विकेट महज चार रन पर खो दिया। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने वापसी का प्रयास किया लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर खेलने नहीं दिया। देखते ही देखते असम की टीम 44.2 ओवर में 188 रन बनाकर आउट हो गई। सलामी बल्लेबाज जूलियन कोनवार ने 73 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मध्यक्रम से पृथ्वीराज कश्यप ने नाबाद 37 रन बनाए। कार्तिक कुमार ने चार और वेदांत ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में मुंबई ने ठोस शुरुआत की बदौलत 29.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सलामी बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 66 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 71 रन बनाए। आर्यन 64 गेंदों पर 73 रन बनाकर नाबाद रहे।
प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में केरल का सामना उत्तराखंड से हुआ। जीसीआरजी ग्राउंड में खेले गए इस मैच में केरल ने निर्धारित 41 ओवर में सात विकेट खोकर 316 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज रोहित ने 84 गेंदों पर नौ चौके और नौ छक्कों की मदद से 123 रन की शतकीय पारी खेली। थामस मैथ्यू ने 34 और मानव ने 35 रन का योगदान दिया। विनायक ने तीन और सम्राट ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में उत्तराखंड की टीम खराब शुरुआत से उबर न सकी और 40.5 ओवर में 300 रन बनाकर आउट हो गई। मयंक ने 82 और आयुष देशवाल ने 65 रन बनाए।
विज्ञापन

आदर्श ने पांच और ईशान ने चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। प्रतियाेगिता के तहत बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड में खेले गए तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र ने निर्धारित 47 ओवर में सात विकेट खोकर 222 रन बनाए।
जय ने 54 और युग ने 52 रन का योगदान दिया। एम तोशिश यादव ने तीन बल्लेबाजों को शिकार बनाया। जवाब में आंध्र प्रदेश ने 43.4 ओवर में एक विकेट के शेष रहते लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम से मध्यक्रम में जी देव प्रमोद ने सबसे अधिक 56 और एमएसएस दत्ता ने 45 रन का योगदान दिया। अंजान तिवारी और आर्यन ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें