फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीएचडी अध्यादेश के विरोध में 26 को मार्च निकालेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की बैठक में शोध अध्यादेश- 2025 की मंजूरी के बाद स्नातक शिक्षकों को शोध से वंचित किए जाने का विरोध तूल पकड़ रहा है। बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) कार्यकारिणी की बैठक में नए अध्यादेश के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शिक्षक कार्य परिषद की बैठक के दिन विश्वविद्यालय में धरना देंगे। लुआक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि 26 अगस्त को शिक्षकों का राजभवन की ओर मार्च होगा। इस दिन कॉलेजों के सभी साथी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। शिक्षक सरस्वती वाटिका से राज भवन के लिए मार्च करेंगे। एलयू से संबद्ध जिलों के जन प्रतिनिधियो को ज्ञापन दिया जाएगा। इनमें सीएम योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, ब्रजेश पाठक, डॉ. दिनेश शर्मा, राहुल गांधी आदि शामिल हैं। निर्णय पर दोबारा विचार करने के लिए एलयू को दोबारा ज्ञापन दिया जाएगा।
g शिक्षक दिवस, दीक्षांत समारोह को मनाएंगे काला दिवस : लुआक्टा अध्यक्ष ने बताया कि पांच सितंबर को काला दिवस और 10 सितंबर को दीक्षांत समारोह के विरोध में काला दिवस मनाएंगे। इस दिन सभी शिक्षक अपने महाविद्यालयों में धरने पर बैठेंगे। इसके बाद भी शोध अध्यादेश वापस नहीं हुआ तो परीक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें