पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हड़ताल पर गए बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों और कर्मचारियों को निलंबित किया जाएगा। विभाग के निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम सिंह ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों और कर्मचारियों की हड़ताल पर रिपोर्ट तलब की है।
निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम सिंह ने प्रत्येक जिले में हड़ताल पर गए शिक्षकों, उनके खिलाफ की गई निलंबन की कार्रवाई, वेतन कटौती और सेवा समाप्ति की कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी है।
उन्होंने हड़़ताल पर गए शिक्षकों और कर्मचारियों की वीडियोग्राफी कराकर कार्रवाई करने, स्कूलों में शिक्षण कार्य में व्यावधान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी बीएसए को शैक्षिक संगठनों से बातचीत कर हड़ताल और प्रदर्शन रोकने के निर्देश भी दिए हैं।