फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुल गए, पर नहीं हुई शिक्षकों की तैनाती

Thu, 09 May 2019 02:26 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
school
विज्ञापन
प्रदेश में छह हजार नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल तो खुल गए, पर इनमें अभी तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है। हालांकि बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद शिक्षकों की चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


सत्र 2018-19 में पांच हजार अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने का प्रयोग सफल होने के बाद सरकार ने शैक्षिक सत्र 2019-20 में एक हजार उच्च प्राथमिक और पांच हजार प्राथमिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने का निर्णय लिया है।

सरकार ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक ब्लॉक में एक अंग्रेजी माध्यम उच्च प्राथमिक विद्यालय और पांच प्राथमिक विद्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने 14 मार्च तक सभी से रिपोर्ट भी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों का चयन तो कर लिया पर शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया अधिकांश जगह शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते यहां पढ़ाई भी ठप है। उधर, चर्चा है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते चयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है। 23 मई के बाद प्रक्रिया शुरू कर जुलाई में शिक्षकों की नियुक्ति हो सकेगी। 

किताबें भी नहीं पहुंची
अंग्रेजी माध्यम के करीब 11 हजार स्कूलों में अभी तक किताबें नहीं पहुंची हैं। बच्चे बीते एक महीने से बिना किताबों के ही स्कूल जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह तक किताबें पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें