जनभवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में हुआ आयोजन।
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शिक्षकों से कहा कि शिक्षक का कार्य केवल छात्रों को पढ़ाना नहीं है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए काम करना भी है। बच्चों को अच्छा, स्वच्छ, स्वस्थ, अनुशासित और संवेदनशील नागरिक बनाने की जिम्मेदारी भी विद्यालय और शिक्षकों की है।
वे बृहस्पतिवार को जनभवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर आधारित भाषण कार्यक्रम के बाद बच्चों को संबोधित कर रहीं थीं। राज्यपाल ने कहा कि कक्षा-10 के छात्रों का परिणाम शत-प्रतिशत आना चाहिए। कमजोर छात्रों को चिह्नित कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं व विशेष शिक्षण किया जाए।
उन्होंने विद्यालय में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने को कहा। शिक्षक छात्रों के होमवर्क की नियमित जांच करें। छात्रों से राज्यपाल ने कहा कि यह उम्र परिश्रम और मेहनत करने का समय है। महात्मा गांधी ने भी साधारण परिवेश से आगे बढ़कर अपने दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से देश और दुनिया को दिशा दी। इस अवसर पर महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्या, विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे आदि उपस्थित थे।
जनभवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में हुआ आयोजन।
जनभवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में हुआ आयोजन।
जनभवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में हुआ आयोजन।