फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72,825 शिक्षक भर्ती: 15 दिन में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

Mon, 01 Jun 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 15 दिन में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। अब तक 56,725 प्रशिक्षु शिक्षकों ने ही स्कूलों में जॉइन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर हाल में 15 दिनों के अंदर खाली पदों पर प्रशिक्षु शिक्षकों को तैनाती दे दी जाए। सूचना न देने वाले 30 जिलों के बीएसए को फटकार लगाते हुए उन्होंने अब तक जॉइन करने वालों का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा।

सचिव शिक्षा सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश भर के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से मुखातिब थे। उन्होंने एक-एक जिले से भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। बीएसए और डायट प्राचार्यों से पूछा कि उनके यहां कितने पद भर गए हैं और कितने खाली हैं।
विज्ञापन


यह भी निर्देश दिया कि टीईटी प्रमाण पत्रों का मिलान किए बिना किसी को भी जॉइनिंग नहीं दी जाएगी। प्रमाण पत्र में गड़बड़ी होने पर जॉइनिंग तो रोकी ही जाएगी, ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

ज्वाइनिंग का ब्यौरा कर दिया जाए ऑन लाइन

उन्होंने निर्देश दिया कि जिलेवार जॉइनिंग का ब्यौरा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को उपलब्ध करा दिया जाए जिससे उसे ऑनलाइन कर दिया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के 30 जिलों आगरा, मैनपुरी, मथुरा, फीरोजाबाद, अलीगढ़, बदायूं, पीलीभीत, मुरादाबाद, संभल, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, नोएडा, बागपत, हरदोई, उन्नाव, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, जालौन, गाजीपुर, आजमगढ़, बस्ती, अंबेडकर नगर, बहराइच, हमीरपुर, चित्रकूट व महोबा से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का ब्यौरा नहीं मिला है।

सचिव बेसिक शिक्षा ने बीएसए को तत्काल सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें