फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: प्राइमरी स्कूलों में जल्द होगी 16,448 शिक्षको की भर्ती

Wed, 15 Jun 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद/लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में खाली 16448 सहायक अध्यापकों के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो रही है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इन पदों के लिए आवेदन अगले सप्ताह शुरू होंगे।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने बताया कि शासन से इन पदों पर भर्ती के लिए अनुमति मिल गई है। शासनादेश जारी होते ही एनआईसी से नई भर्ती के लिए अलग से वेबसाइट बनवाकर आवेदन शुरू कर दिया जाएगा।

इस भर्ती में शिक्षक बनने की योग्यता पूरी करने वाले सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह भर्ती प्रक्रिया दो महीने में पूरी कर ली जाएगी। इससे परिषदीय विद्यालयों को चालू शैक्षिक सत्र में पर्याप्त संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मिल जाएंगे।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगा इम्प्लाई कोड
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों को जल्द ही इम्प्लाई कोड आवंटित हो जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बताया कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लाखों शिक्षकों को उनकी सुविधा के लिए इम्प्लाई कोड आवंटित किया जा रहा है। इस कोड के जरिए शिक्षक-शिक्षिकाएं पीएफ-प्रमोशन और तबादले की लिस्ट के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

तीन वर्ष के इंतजार के बाद होगा शिक्षकों का ट्रांसफर

परिषदीय विद्यालयों में तीन वर्ष से अंतरजनपदीय स्थानांतरण की उम्मीद लगाए शिक्षकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इसी सप्ताह स्थानांतरण का आदेश जारी हो सकता है।

स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद अलग-अलग जिलों में तैनात पति-पत्नी को एक जिले में स्थानांतरित होने का मौका मिल सकता है।

परिषद इसके लिए अलग से वेबसाइट बनाएगा। तीन वर्ष बाद हो रहे तबादले में लगभग एक लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को लाभ मिलेगा।

हालांकि इलाहाबाद, लखनऊ, आगरा, कानपुर, गौतमबुद्घ नगर, मेरठ, बरेली, वाराणसी जिले में सीटें कम होने के कारण स्थानांतरण में परेशानी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें