माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने 15 दिनों के भीतर माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती शुरू कराने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी और रिक्त पदों की संख्या देखते हुए 47 हजार शिक्षकों की भर्ती का फैसला किया गया है।
इन भर्तियों में गड़बड़ी करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। मंत्री ने वर्ष 2011 तक नियुक्त तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने की भी बात कही।
वे बुधवार को यहां माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में ‘छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास का प्रयास’ विषयक संगोष्ठी में बोल रहे थे। इसमें 13 संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।