शिक्षामंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
- फोटो : amar ujala
नियुक्ति को लेकर शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी सोमवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के घर के बाहर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे थे और मंत्री से 6800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर मांग कर रहे थे। जिस पर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने के लिए सहमति दे दी गई है।
ये अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण प्रक्रिया का पालन न करने का आरोप लगा रहे हैं। इन अभ्यर्थियों ने पहले भी शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन किया था और शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया था।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें नियुक्ति का भरोसा दिलाया गया था पर सरकार ने कोर्ट में मामले की ठीक पैरवी नहीं की जिससे कि मामला अटक गया। अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं सामने रखेंगे।