परिषदीय स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता नए सिरे से तय करने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को निदेशालय में बैठक हुई।
इसमें बीटीसी, टीईटी और शिक्षक भर्ती की योग्यता पर विचार-विमर्श किया गया। एससीईआरटी के निदेशक ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा से इस संबंध में शीघ्र ही पूरी रिपोर्ट मांगी है।
इसके आधार पर एससीईआरटी शासन को प्रस्ताव भेजेगा। इसके बाद इस पर अंतिम निर्णय किया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों में शिक्षक भर्ती की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। विशेष परिस्थितियों में बीएड वालों को छह माह का विशेष बीटीसी का प्रशिक्षण देकर शिक्षक बनाया जा सकता है।