फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा, नहीं मनाएंगे धनतेरस

Fri, 01 Nov 2013 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के 331 एडेड डिग्री कालेजों के अनुमोदित अध्यापकों की अपने विनियमितीकरण की मांग को लेकर धरना एवं क्रमिक भूख हड़ताल आज 46वें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन


कानपुर विश्वविद्यालय के महामंत्री डा0 आलोक यादव ने कहा कि सरकार यह प्रस्ताव दिया कि सरकार अगर शिक्षकों की जायज संवैधानिक मांग अगर मांगती है तो शिक्षक कृतज्ञ होकर समाजवादी सिद्धान्तों को पूरे प्रदेश स्तर पर प्रचारित करेंगे, इसके लिए डॉ. यादव ने पूरे प्रदेश के शिक्षकों से सशर्त शपथ पत्र भरवाकर पार्टी कार्यालय पर जमा कराया।

देवरिया के डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सूबे के समाजवादी सरकार को समाजवादी सिद्धान्तों का पालन करते हुए अनुमोदित शिक्षकों का विनियमितीकरण कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने के क्रम में कानपुर विश्वविद्यालय से आए डॉ. नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 46 दिनो से हम धरने पर बैठे हैं एवं उसी क्रम मे 28 दिनों से शिक्षक भूख हड़ताल पर है। किन्तु सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नही हो रही है। यह अत्यन्त शर्म का विषय है।

डॉ. के.एस पाठक ने कहा कि हम धनतेरस का पर्व नही मनाएंगे, क्योंकि 5 से 10 हजार रूपये में कौन सा धनतेरस होगा।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें