फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का संघर्ष जारी, पांच की हालत बिगड़ी!

Fri, 19 Dec 2014 10:50 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के पद पर नियुक्ति की मांग को लेकर लक्ष्मण मेला मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे पांच अभ्यर्थियों की तबीयत शुक्रवार को अचानक खराब हो गई। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक नियुक्ति मोर्चा के बैनर तले 9 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने बीते तीन दिनों से भूख हड़ताल शुरू की है।

सुबह इनमें से बुलंदशहर से आए सतपाल सिंह और निर्देश शर्मा एवं कासगंज के मनवीर सिंह की तबीयत काफी खराब हो गई। दोपहर को तीनों धरना स्थल पर ही बेहोश हो गए।

अभ्यर्थियों ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद ये सभी इन तीनों को गोद में उठाकर सिविल अस्पताल की तरफ जाने लगे।
विज्ञापन

शिक्षकों की धमकी जारी रखेंगे अनशन

जैसे ही ये सब सिकंदरबाग चौराहे पहुंचे पुलिस ने इनको खदेड़ने की कोशिश की लेकिन जब अभ्यर्थी भी भड़कने लगे तो पुलिस ने उनके बीमार साथियों को खुद अस्पताल भेजने की व्यवस्था की और अन्य अभ्यर्थियों को वापस लक्ष्मण मेला स्थल लौटा दिया।

मेला स्थल पहुंचने के कुछ ही देर बाद इनमें से एक और अभ्यर्थी कानपुर की शालिनी यादव बेहोश हो गई। हालांकि इस बार खुद पुलिस ने गाड़ी की व्यवस्था कराते हुए उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया।

शाम होने तक एक अन्य अभ्यर्थी फैजाबाद के आलोक सिंह को भी तबीयत खराब होने पर भर्ती कराया गया है। मोर्चा संयोजक वैभव यादव का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, वे सब अपना अनशन जारी रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें