लखनऊ। माध्यमिक स्कूलों के 250 शिक्षकों का एरियर वर्षों से अटका हुआ है। सोमवार को उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधियों ने डीआईओएस से मुलाकात कर मामले के निस्तारण की मांग उठाई।
वर्मा ने बताया कि एनपीएस और बीते वर्ष रिटायर हुए शिक्षकों के सामूहिक बीमा का भुगतान भी नहीं हुआ है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि हाल में ही 172 शिक्षकों के प्रकरण का निस्तारण कर भुगतान के लिए भेज दिया गया है। बचे मामले सूचीबद्ध किए हैं। इनके निस्तारण की कार्रवाई शुरू हो गई है।