फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस: शिक्षकों के सम्मान में वन विभाग लगाएगा 'एक पेड़ गुरु के नाम', 9 जुलाई को लगे थे 37.21 करोड़ पौधे

Thu, 04 Sep 2025 07:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Plantation in UP: शुक्रवार को होने वाले शिक्षक दिवस समारोह को खास बनाने के लिए यूपी वन विभाग एक पेड़ गुरु के नाम का आयोजन करने जा रहा है। 
विज्ञापन
पौधरोपण महाअभियान से जुड़े रहे हैं सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

36.21 करोड़ पौधरोपण महाभियान के बाद विशिष्ट वनों की स्थापना की कड़ी में शिक्षक दिवस पर ''एक पेड़ गुरु के नाम'' के तहत आयोजन होगा। विशिष्ट वनों का आगाज एकलव्य वन के साथ शुरू हुआ था। राजधानी लखनऊ में कुकरैल में वन विभाग के पूर्व व वर्तमान अधिकारी पौधरोपण करेंगे।

विज्ञापन


''एक पेड़ मां के नाम 2.0'' थीम के अंतर्गत पौधरोपण महाभियान में पूरे प्रदेश में 9 जुलाई को 37.21 करोड़ पौधे रोपे गए थे। यह सरकार द्वारा तय 37 करोड़ से 21 लाख ज्यादा थे। लखनऊ के प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पांडेय ने बताया कि विशिष्ट वनों की श्रृंखला में शिक्षक दिवस पर लखनऊ के कुकरैल में स्मृति वाटिका में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। यहां स्मृति चिह्न के रूप में पौधे भी भेंट किए जाएंगे। वहीं वाराणसी की प्रभागीय वनाधिकारी स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि आईआईटी (बीएचयू) में ''एक पेड़ गुरु के नाम'' के तहत पौधरोपण होगा।

पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि गुरु के सम्मान में 5 सितंबर को प्रदेश के सभी वन प्रभागों में ''एक पेड़ गुरु के नाम'' लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इस वर्ष विशिष्ट वन की श्रंखला में एकलव्य वन, ऑक्सी वन, शक्ति वन, त्रिवेणी वन, अटल वन, सहजन भंडारा,गोपाल वन, एकता वन,पवित्र धारा पौधरोपण, औद्योगिक इकाइयों द्वारा पौधरोपण, भाई-बहन पौधरोपण(रक्षाबंधन वाटिका), शौर्य/सिंदूर वन की स्थापना हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें