फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक स्कूल में हैं या नहीं, सरकार की रहेगी नजर

Wed, 16 Dec 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक स्कूलों में जल्द ही शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी लगा करेगी। यही नहीं, स्कूलों में उनके कार्ड पंच करने पर उसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय और निदेशालय में एक साथ देखी जा सकेगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने  के निर्देश विभाग को दिए हैं। उन्होंने मृतक आश्रितों को नौकरी देने के मामले तीन महीने के भीतर निपटाने को भी कहा।

बेसिक शिक्षा मंत्री बुधवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

कहा कर सकते हैं औचक निरीक्षक

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बेहतर तालीम देने में नाकामयाब शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के गैरहाजिर पाए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे। बैठक में तय हुआ कि सभी विद्यालयों में मार्च में परीक्षाएं कराई जाएंगी।

इससे पहले फरवरी में प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

बेसिक शिक्षा मंत्री ने मिड डे मील की गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। कहा कि भोजन की गुणवत्ता चेक करने के लिए वे किसी भी दिन कहीं भी औचक मुआयना कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें