फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत प्रोफाइल पिक देख दरोगा ने रातभर की चैटिंग, निकली अफसर

Wed, 16 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी की राजधानी में जिन पर जिम्मा छेड़खानी, अश्लीलता व महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने का है, उनको दिल्ली पुलिस ने वाट्सएप के जरिये पकड़ा है। मामला ट्रांसगोमती क्षेत्र के एक थाने पर तैनात दरोगा का है।
विज्ञापन


वह नाइट ड्यूटी पर थे, लेकिन मशगूल थे वाट्सएप चैटिंग करने में। प्रोफाइल पर खूबसूरत फोटो देख वह रातभर चैटिंग करते रहे, सुबह हुई तो पता चला कि जिससे नजदीकी बढ़ाने में वह लगे थे, वह आईपीएस अफसर है।

इसके बाद दरोगा के होश फाख्ता और आननफानन में खेद जताया और बदल डाला अपना मोबाइल नंबर। इतना ही नहीं वाट्सएप से भी कर ली तौबा।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ ही दिनों पहले वाट्सएप से जुड़े एक दरोगा ने थाने पर नाइट ड्यूटी के दौरान मैसेज चेक करने शुरू किए। अनजान नंबर से मैसेज देख उसने प्रोफाइल चेक किया।
विज्ञापन


खूबसूरत युवती का फोटो देख चैटिंग शुरू कर दी। भोर होने तक संदेशों का आदान-प्रदान होता रहा। दरोगा युवती से नजदीकी बनाने में जुटा था और युवती भी उसे गोलमोल जवाब देकर उससे घर, परिवार, दोस्तों व अन्य बिंदुओं पर जानकारी लेती रही। गुडनाइट से बातचीत बंद हुई।
विज्ञापन

व्हाट्सएप से की तौबा

पता चला कि दिल्ली पुलिस की एक विंग द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ के मामलों का सर्वे किया जा रहा है। दरोगा ने खेद जताते हुए सफाई दी कि उसने कोई आपत्तिजनक मैसेज नहीं भेजा था और पहला मैसेज युवती की तरफ से आया था।

इस तरह बात तो खत्म हो गई लेकिन दरोगा ने अपना नंबर बंद कराकर दूसरा सिम लिया। जो उसने वाट्सएप की सुविधा से रहित फोन में लगाया है।

ड्यूटी खत्म करके घर लौटा दरोगा सो ही रहा था कि मोबाइल की घंटी बजनी शुरू हुई। इस बार दिल्ली के लैंडलाइन नंबर से कॉल थी।

फोन करने वाले ने दरोगा की क्लास लेते हुए जानकारी दी कि उसने देर रात आईपीएस अफसर से चैटिंग की थी। दरोगा ने ब्लैकमेलिंग की आशंका के चलते उससे कड़ाई से बात की।

फोन कटने पर दरोगा ने देर रात हुई चैटिंग पर नजर डालनी चाही। इस बार वाट्सएप प्रोफाइल पर युवती का आईपीएस की वर्दी वाला फोटो था। बुरी तरह घबराए दरोगा ने लैंड लाइन के नंबर पर कॉल की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें