फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ 10 बजे से ही स्कूलों को खोलने पर अड़ा

Mon, 17 Nov 2014 02:04 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ जाड़े में इंटर कॉलेजों को सुबह 8.50 के स्थान पर 10 बजे से ही खोलने पर अड़ गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ केंद्रीय पदाधिकारियों की लखनऊ के एक होटल में स्थित कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हुए माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों से अनुरोध किया गया है कि वे पहले की तरह ही स्कूल खोलें।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक व शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की सुविधाओं की अनदेखी करते हुए यह निर्णय किया है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि वे अपने इस आदेश को तुरंत वापस ले। इसके साथ ही शैक्षिक सत्र एक जुलाई के स्थान पर एक अप्रैल से किए जाने का भी विरोध किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शैक्षिक सत्र बदलने से हाईस्कूल की व्यक्तिगत परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को दाखिला नहीं मिल पाएगा। इसी तरह की दिक्कत हाईस्कूल तक मान्यता वाले स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के साथ भी होगी।

रिजल्ट आने से पहले यदि कोई छात्र अगली कक्षा में दाखिला ले लेता है वह फेल हो जाता है तो उसका पैसा बर्बाद हो जाएगा।

उन्होंने राज्य सरकार से इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें