लखनऊ। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार जिला मुख्यालय पर शिक्षक, आउटसोर्स कर्मचारियों ने धरना दिया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
डीएम आवास के निकट स्थित कर्मचारी नेता स्व. बीएन सिंह की प्रतिमा के समक्ष जुटे जिले भर से आए शिक्षकों, आउटसोर्स कर्मचारियों ने बिजली का निजीकरण किए जाने व विद्यालयों के विलय का विरोध किया। पुरानी पेंशन की बहाली, रिक्त पदों को भरने, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नियमावली बनाने, बेरोजगारों को रोजगार देने, आठवें वेतन आयोग की अधिसूचना जारी करने आदि की मांग उठाई।
धरने में राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अफीफ सिद्दीकी, विनोद चौधरी, राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांत अध्यक्ष कमल अग्रवाल, संरक्षक एसपी सिंह, कमलेश मिश्रा, नरेंद्र प्रताप सिंह, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के प्रांत उपाध्यक्ष परमेश्वर सिंह, यूपी फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष संदीप पांडे, महामंत्री मंसूर अली, मंडल महामंत्री रंजीत कुमार, राम भजन मौर्य, परमेश्वर सिंह, देवेंद्र यादव, लोक निर्माण विभाग सर्किल ऑफिस मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील यादव, महामंत्री आकाश मौर्य, शैलेंद्र यादव, विनोद चौधरी, परवेज खान, जगदीश प्रसाद, दिग्विजय मौर्य मौजूद रहे।